पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक की जीत पर विधायक कार्यालय में मनाया गया जश्न

कर्नाटक की जीत पर विधायक कार्यालय में मनाया गया जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर स्थानीय झंडा चौक स्थित विधायक कार्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का जश्न और खुशी मनाई । पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल की उपस्थिति में दर्जनों भाजपा कार्यकार्ताओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने कहा की संपूर्ण देश कांग्रेस मुक्त हो रहा है। वर्तमान भाजपा केंद्र सरकार और भाजपा शोषित प्रदेशों में सबका साथ- सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए कार्य हो रहा है। मौके पर विशेषरूप से सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, पिंजरापोल गौशाला के सचिव चन्द्रप्रकाश जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव,मनोज गिरी, सीताराम साहू, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, नगर मंडल के मीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा, यमुना यादव, रामचंद्र साव, रंजित कुमार, विक्रामादित्य, मनमोहन कुमार, विशेषांक वर्मा, जीतेन्द्र कुमार, कुलदीप कुमार, ऋतिक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...