पीडब्ल्यूडी और ग्रामीणों के बीच नाली निर्माण विवाद को सलटाया
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत मंडई खुर्द में पीडब्लूडी और स्थानीय ग्रामीणों के बीच सड़क निर्माण के उपरांत नाली निर्माण को लेकर चल रहे विवाद को कार्य स्थल का निरीक्षण कर और विभागीय अधिकारी, संवेदक और ग्रामीणों के बीच वार्ता करवाकर सलटा दिया। जल्द ही यहां सड़क किनारे नाली का भी निर्माण होगा। मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि विकास हमारा एक मात्र उद्देश्य है और भविष्य में भी रहेगा। मौके पर विशेष रुप से पीडब्लूडी के हरेन्द्र सिंह, कार्य कर रही संवेदक एजेंसी विनायक कंजक्शन के मैनेजर अखिल जी, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, भाजपा कार्यकर्ता अनिल पाण्डेय, प्रशांत सिन्हा, रोहित कुशवाहा, सोनी देवी, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित दर्जनों स्थानीय ग्रामीण महिला- पुरुष उपस्थित थे।