मोटरसाइकिल सवार को ट्रक ने मारा धक्का, युवक की मौत
हजारीबाग | सड़क दुर्घटना में मंगलवार देर रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चानो निवासी अमार्जन तिर्की की मौत हो गई। घटना एनएच 33 के डेमोटांड़ के पास घटी। बताया जाता है कि अमार्जन अपनी मोटरसाइकिल से चरही से हजारीबाग की ओर आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। अमार्जन तिर्की की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।