पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज जलयात्रा के साथ शुरू होगा रूद्र महायज्ञ

आज जलयात्रा के साथ शुरू होगा रूद्र महायज्ञ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेेेरहंज | हेरहंज प्रखंड के नवादा गांव में बने बजरंगबली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय श्री हनुमंत प्रतिष्ठा एवं रूद्र महायज्ञ रविवार से शुरू किया जाएगा। महायज्ञ 15 अप्रैल से जलयात्रा के साथ शुरू होगा तथा 22 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। मंदिर के संस्थापक जगेश्वर साहू ने बताया कि स्वामी शेष नारायणाचार्य के सान्निध्य में महायज्ञ किया जाएगा, जिसमें कई स्थानों से साधु महात्मा आएंगे। जगेश्वर साहू ने मंदिर निर्माण का कार्य अपने घर के पास आठ डिसमिल जमीन में कराया। मंदिर की ऊंचाई लगभग 50 फीट है। मंदिर में बजरंग बली के अलावे शंकर भगवान की भी पूजा होगी।

खबरें और भी हैं...