हिंडौली| रघुनाथपुरा में ढूंडा के बालाजी मंदिर परिसर में कुमावत क्षत्रिय समाज विकास समिति की बैठक हुई। इसमें सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर पूर्व में शुल्क निर्धारित की गई थी, लेकिन आज हुई बैठक में सर्वसम्मति से वर-वधु पक्ष से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।