पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक से टकराकर बेकाबू कार खाळ में गिरी, 6 लोग घायल

बाइक से टकराकर बेकाबू कार खाळ में गिरी, 6 लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करवर . टक्कर के बाद खाळ में गिरी कार।

करवर| कस्बे से आंतरदा मार्ग पर अरनेठा पुलिया के समीप कार अौर बाइक में भिड़ंत हो गई, जिससे कार बेकाबू होकर खाळ में जा गिरी। दुर्घटना में 6 जने गंभीर रूप घायल हो गए, जिन्हें कोटा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सुबह 9.30 बजे करवर की तरफ से जा रही बाइक व अरनेठा की तरफ से आ रही कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे बेकाबू कार पुलिया से खाळ में जा गिरी। बाइक सवार इंद्रगढ़ क्षेत्र के शिवदानपुरा निवासी प्रेमचंद कुमावत, जोधाबाई व जयपुर निवासी छोटाबाई माली, कार में सवार चालक देई निवासी मुकेश, शिवदानपुरा निवासी हाबुड़ा मीणा, रामकेश मीणा को गंभीर चोट आईं। घायलों को उपचार के लिए करवर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को कोटा भेज दिया गया।

इधर, बासनी के पास तेज गति ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 3 घायल

पेच की बावड़ी.
शनिवार दोपहर को नेशनल हाइवे-52 पर बासनी के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 3 लोग घायल हो गए। घायलोंं को एनएचआई एंबुलेंस से हिंडौली अस्पताल में ले जाया गया। घायलों में संगरूर निवासी जस्सीसिंह, याकतअली, बंदसिंह शामिल थे। तीनों लोग ट्रैक्टर में सवार होकर कोटा से देवली की तरफ जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। इससे तीनों घायल हो गए। ट्रैक्टर के दो ट्रॉली लगी हुई थी।

खबरें और भी हैं...