जेटीए के घर से बाइक-लैपटॉप और नकदी चोरी
हिंड़ौली| कस्बे के देवराज नगर स्थित एक मकान में शनिवार सुबह चोर घर में रखा मोबाइल, लेपटॉप, 6 हजार रुपए और घर के बाहर खड़ी बाइक चुराकर ले गए।
हिंडौली पंचायत समिति में कार्यरत जेटीए विमलकुमार जैन देवराज नगर स्थित एक मकान में किराए से रहते हैं। वे शुक्रवार रात 12 बजे अपना काम निबटाकर कमरे में पहुंचे और बाइक को बाहर खड़ी करके सो गए। रात 12 से 4 बजे के बीच चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। सुबह 5 बजे विमलकुमार उठे तो उसको उसका मोबाइल-लेपटॉप, 6 हजार रुपए, कमरे के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल गायब मिली। विमल कुमार ने शनिवार सुबह हिंडौली पुलिस थाने में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।