पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोरला: खेत में किसान की संदिग्ध हालात में मौत

मोरला: खेत में किसान की संदिग्ध हालात में मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेच की बावड़ी| किशनगंज (मोरला) में एक किसान की खेत पर काम करते समय संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पेच की बावड़ी पुलिस चौकी के इंचार्ज शोभराज मीणा ने बताया कि 50 वर्षीय जगफूल मीणा खेत पर चारे की रखवाली के लिए गया था। रात में किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। शनिवार सुबह वह बेसुध मिला। जिसे हिंडौली अस्पताल ले गए, जहां जांच करने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उपसरपंच रतनलाल मीणा व युवा नेता सत्यनारायण मीणा मौके पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...