पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चांदीजी का बरड़ा: वार्षिकोत्सव में भामाशाहों का सम्मान

चांदीजी का बरड़ा: वार्षिकोत्सव में भामाशाहों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौली| कस्बे के चांदीजी का बरड़ा स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में शुक्रवार को उड़ान वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओमप्रकाश गोस्वामी व विशिष्ट अतिथि पवन जैन, पूर्व नायब तहसीलदार रामप्रताप रावत, मनीष आहूजा, पूर्व प्रधान पोखरलाल सैनी, बाबूलाल मीणा रहे। अध्यक्षता राजेश टेलर कमांडर आरसीए कोटा ने की। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्रकुमार निर्मल ने वार्षिक उत्सव का प्रतिवेदन व विद्यालय की उपलब्धियों के बारे जानकारी दी। इस दौरान अच्छा काम करने वाले विद्यार्थियों व स्टाफ को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। साथ ही कार्यक्रम में भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। समापन विद्यालय के छात्र जितेश निर्मल ने बांसुरी पर राष्ट्रगान गाकर किया। कार्यक्रम का संचालन रामप्रसाद मीणा वरिष्ठ अध्यापक ने किया। प्रधानाध्यापक डॉ. राजेंद्रकुमार निर्मल ने बताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रवाह पुस्तक का भी विमोचन किया गया है।

खबरें और भी हैं...