पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दबलाना: न्याय आपके द्वार शिविर में बालिका का मनाया जन्मदिन

दबलाना: न्याय आपके द्वार शिविर में बालिका का मनाया जन्मदिन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दबलाना। बालिका के जन्मदिन का केक काटकर खुशी मनाती एसडीएम।

भास्कर न्यूज| दबलाना

पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित हुआ। महिला-बाल विकास विभाग की ओर से बालिका पीहू धांधडा का जन्मदिन मनाकर केक काटा।

एसडीएम पूजा सक्सेना ने उज्ज्वला योजना की लाभार्थी 28 महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे। एडीएम ने टैंकरों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया। नामांतरण के 107, इंद्राज दुरुस्ती के 74, सहमति बंटवारा 23, सीमाज्ञान 02, नकलें 241 , रास्ता बहाली 01 व अन्य 207 कार्य हुए। शिविर में तहसीलदार भावनासिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्रसिंह चौधरी समेत सभी विभागों के कार्मिक शामिल थे।

देईखेड़ा| क्षेत्र के नोताडा-धरावन अटल सेवा केंद्र पर गुरुवार को न्याय आपके द्वार शिविर लगाया गया, जो रात 11 बजे तक चला। शिविर में खाद्यमंत्री बाबूलाल वर्मा, प्रधान प्रशांत मीणा भी शामिल हुए। शिविर में भू-राजस्व के 30, सहमति बंटवारे का एक, अमलदारामज के 4, खातेदारी के 4, दावों का निस्तारण 5, नामांतरण के 150, खाता शुद्धिकरण के 30 मामलों का निस्तारण किया गया। लोगों ने फॉर्मपौंड, कृषि यंत्र, पाइप लाइन, खाद्य सुरक्षा, पेंशन, विद्युत कनेक्शन, गैस कनेक्शन के आवेदन किए। मंत्री वर्मा ने उज्जवला योजना के 8 गैस चूल्हे, 20 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति, चार मकानों के आवासीय पट्टे, 40 क्विंटल कृषि कृषि समृद्धि बीज, पेंशन पीपीओ, जॉबकार्ड तथा खातेदारी अधिकार के पट्टे बांटे। इसमें सरपंच बलराम मालव, सचिव सत्यनारायण गोस्वामी, भाजपा इंद्रगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष साहबलाल गोचर, किसान मोर्चा अध्यक्ष छगनसिंह, किसान मोर्चा के रामसिंह चौधरी, नंदलाल गोस्वामी, महामंत्री सत्यनारायण जंगम, मनोज साहू शामिल हुए।

बसोली| अटल सेवा केंद्र पर न्याय आपके द्वार शिविर लगाया गया, जिसमें नामांतरण 61, खातेदारी दुरुस्ती प्रकरण 18, बंटवारा प्रकरण 3, सीमाज्ञान 3, शिकायती प्रार्थना पत्र 4, रास्ते का विवाद प्रकरण एक, नकल संबंधित मामले 156 व 108 अन्य प्रकरणों पर निबटारा हुआ। इस मौके पर हिंडौली एसडीएम पूजा सक्सेना, तहसीलदार भावना सिंह, पटवारी राजाराम बैरागी, कानूनगो सरपंच रानी माहेश्वरी, कार्यवाहक सचिव शिवप्रकाश, पंचायत प्रसार अधिकारी संतोषगोपाल सिंह, डीएसओ संदीप माथुर सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर का एडीएम सीलिंग ममता तिवारी ने निरीक्षण किया।

खबरें और भी हैं...