पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिंडौली में स्वागत सत्कार के नाम रही कांग्रेसजनों की बैठक

हिंडौली में स्वागत-सत्कार के नाम रही कांग्रेसजनों की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौली| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को पाल बाग पर हुई, जिसमें कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा व कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर खींची का स्वागत किया। समारोह में विधायक अशोक चांदना ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आने वाले समय में होने वाले चुनाव के लिए तैयार रहें। राज्य सरकार किसान गरीब और मजदूर विरोधी है और हर मोर्चे पर विफल रही है। कार्यक्रम को नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, प्रधान ममता गुर्जर, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर खींची, पूर्व जिपस सतीश गुर्जर, पूर्व प्रधान ऋतुराज पारीक, पूर्व जिपस बृजमोहन शर्मा, रैगर समाज तहसील अध्यक्ष गंगाराम रैगर, गिरिराज जोशी, पंसस बालूराम मीणा, सरपंच कैलाश मीणा, युवक कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष इमरानअली, रामपाल गुर्जर ने भी संबोधन दिया।

खबरें और भी हैं...