पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नृसिंह आश्रम में बने सामुदायिक भवन को ठीकरदा ग्राम पंचायत कब्जे में लेगी

नृसिंह आश्रम में बने सामुदायिक भवन को ठीकरदा ग्राम पंचायत कब्जे में लेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौली| बाणगंगा परिसर स्थित नृसिंह आश्रम में ठीकरदा ग्राम पंचायत द्वारा विधायक कोष के माध्यम से सामुदायिक भवन बनाया गया था। इसमें कुछ लोगों ने फर्नीचर लगाकर अतिक्रमण कर लिया। इसकी आश्रम ट्रस्ट पदाधिकारियों ने शिकायत दी थी।

इस पर पंचायत समिति ने जांच कमेटी गठित कर जांच करवाई थी। टीम ने जांच रिपोर्ट में बताया कि सामुदायिक भवन में सोफा फर्नीचर व अन्य सुविधाएं बिना पंचायत के अनुमति के लगा रखी है। वहीं, सामुदायिक भवन पर किसी तरह का बीजक भी नहीं लगा हुआ है, जबकि यह पंचायत द्वारा निर्मित संपत्ति है। जांच कमेटी की रिपोर्ट पर बीडीओ ने ठीकरदा पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को 3 दिन में उक्त सामुदायिक भवन को अपने कब्जे में लेने और अतिक्रमण के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि बाणगंगा नृसिंह आश्रम के पदाधिकारियों द्वारा बीते दिनों पंचायत समिति प्रधान को शिकायत की गई थी। जिसमें वहां सामुदायिक भवन पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर रखा है।

खबरें और भी हैं...