बसोली| न्याय आपके द्वार अभियान के तहत सोमवार को गणेशपुरा भीलों का, रड़ी, सथूर व बड़ाखेडा़ में राजस्व शिविर लगाए गए। शिविरों में क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान कर सरकारी योजनाओं से लाभांवित किया।
कलेक्टर महेशचंद्र शर्मा ने सथूर में शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र बांटे। सथूर सरपंच व पूर्व सरपंच मनमोहन धाभाई ने कलेक्टर से पंचायत को आबादी में कन्वर्ट करने की मांग की। इस दौरान हिंडौली एसडीएम डॉ. पूजा सक्सेना, तहसीलदार भावनासिंह, पंचायत प्रसार अधिकारी सीताराम, सरपंच मांगीलाल मेघवंशी, पूर्व सरपंच मनमोहन धाबाई, सहायक सचिव गिरिजा, कांग्रेस इकाई अध्यक्ष ईश्वर कुशवाहा, उपसरपंच जयसिंह, वार्ड पंच मनोज माहेश्वरी, मुकेश मीणा शामिल रहे।
द्वारका का इंतजार खत्म, मौके पर हो गई तरमीम: केशवरायपाटन. पंचायत समिति की रड़ी ग्राम पंचायत में लगाए राजस्व शिविर में द्वारकालाल शर्मा का 12 वर्षों का इंतजार खत्म हो गया और एसडीएम अंबालाल मीणा की मौजूदगी में समस्या का समाधान होने से राहत भी मिल गई। करीब 12 साल से खेत की तरमीम के लिए परेशान द्वारकालाल ने कभी सोचा ही नहीं था कि उसकी समस्या का समाधान चुटकियों में हो जाएगा। शिविर में आकर द्वारकालाल ने अपनी पीड़ा बताई। उसके बाद मौका देखकर हाथों-हाथ खेत की तरमीम करवाकर राहत दी गई।
आज यहां लगेंगे शिविर: अभियान के तहत 22 मई को ख्यावदा, बडूंदा, खजूरी एवं बडगांव में राजस्व शिविर लगाए जाएंगे।