पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में निशुल्क ऑपरेशन के बाद घर लौटा बलवीर

बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में निशुल्क ऑपरेशन के बाद घर लौटा बलवीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौली| खीण्या निवासी ट्रक चालक जोधराज के 10 वर्षीय पुत्र बलवीर का जयपुर के नारायण हृदय अस्पताल में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सफल ऑपरेशन कराया। अब वह स्वस्थ होकर ऑपरेशन के बाद सोमवार को घर पहुंचा। समाजसेवी शिवप्रकाश पंचोली बताया कि बलवीर की स्कूल में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जांच करने के बाद कोटा में हृदय रोग विशेषज्ञ को बताया। इस पर बलवीर को ऑपरेशन कराने की सलाह दी। आवश्यक कागजी खानापूर्ति करने के बाद बालक का जयपुर में सफल ऑपरेशन हुआ। इस ऑपरेशन में 3-4 लाख का खर्च आता है, लेकिन राज्य सरकार की बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के तहत गरीब बच्चे का निशुल्क ऑपरेशन होने से गरीब परिवार को राहत मिली।

खबरें और भी हैं...