पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिंडौली: भाजपा की बैठक में बूथ अध्यक्षों की भूमिका पर चर्चा

हिंडौली: भाजपा की बैठक में बूथ अध्यक्षों की भूमिका पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौली| विधानसभा क्षेत्र के 4 भाजपा मंडलों की बैठक सोमवार को तेजाजीपाल बाग पर आयोजित की गई। जिसमें संगठन पदाधिकारी ने प्रत्येक मंडल में बूथ का निर्माण किस प्रकार किया जाए, उसके बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बूथ अध्यक्षों की चुनावों में सक्रिय भूमिका के बारे में बताया। सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों को लेकर जानकारी दी। इस दौरान हिंडौली मंडल प्रभारी कुंजबिहारी बिल्या, जिलामंत्री हीरालाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष ओमभगवती सिंह, पेचकी बावड़ी मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मीणा, बसोली मंडल अध्यक्ष नंदलाल, दबलाना मंडल अध्यक्ष सीताराम सैनी, जिला उपाध्यक्ष महेश खत्री, सुरेंद्र गोयल, किसान मोर्चा के कैलाश गौतम, मंडल महामंत्री विजय दाधीच समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...