भाजपा किसान मोर्चा की बैठक
बसोली. भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता।
बसोली. भाजपा बसोली मंडल किसान मोर्चा की बैठक ब्रह्माणी माता मंदिर पर रविवार को आयोजित हुई। जिसमें किसानों के ऋण माफी एवं भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारियां दी गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री शक्तिसिंह आशावत थे। अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि बसोली भाजपा मंडल प्रभारी महेश खत्री, दुर्गालाल राठौर, दयाराम गुर्जर, हिंडौली भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमभगवती सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायणसिंह, महेंद्रसिंह सोलंकी, शिवप्रकाश राठौर थे।