पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारियों के रिकॉर्ड जमा कराने से आ रही दिक्कत

पटवारियों के रिकॉर्ड जमा कराने से आ रही दिक्कत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौली| तहसील क्षेत्र के 23 पटवार हल्का के पटवारियों द्वारा राजस्व रिकॉर्ड के बस्तों को तहसील में जमा कराने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को कई तरह की परेशान होना पड़ रहा है। इन 23 हल्कों के बाशिंदों को राजस्व जमाबंदी व खसरा गिरदावरी नकल किसानों को नहीं मिल रही है। जिससे समर्थन मूल्य पर अपनी जिंस को बेचने व बैंक से सहकारी लोन लेने में भी परेशानी आ रही है। क्षेत्रीय छात्र-छात्राओं को मूल निवास, जन्म व जाति प्रमाण-पत्र बनाने में भी दिक्कतें आ रही है। गौरतलब है कि तहसील के 49 हल्कों में से 23 के पटवारियों द्वारा अपने बस्ते जमा करा दिए हैं, जिससे ग्रामीणों के राजस्व से संबंधित कार्य बंद हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...