पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लगदाड़ा गांव में मेज नदी पर अब बनेगी पुलिया

लगदाड़ा गांव में मेज नदी पर अब बनेगी पुलिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसोली. लगदाड़ा गांव में मेज नदी पर अब पुलिया बनेगी। इसका काम पूरा होने के बाद भारी बरसात में भी आवागमन प्रभावित नहीं हो सकेगा। ओवन ग्राम पंचायत क्षेत्र में 100 घरों की आबादी वाले लगदाड़ा गांव में मेज नदी पर पुलिया बनाने के लिए 50 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। पुलिया के कार्य का शिलान्यास शनिवार को हिंडौली विधायक अशोक चांदना ने किया। उल्लेखनीय है कि इस गांव में पुलिया नहीं होने से अब तक 12 के लगभग मौतें हो चुकी थी। बरसात के समय मेज नदी में पानी की आवक बढ़ते ही गुढ़ा बांध टापू बन जाता था। ग्रामीणों का छह माह तक आवागमन बंद हो जाता था। ऐसे में ग्रामीणों को बरसात से पूर्व ही छह माह तक का राशन और अन्य सामग्री का इंतजाम करके रखना पड़ता था। भास्कर द्वारा 3 वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर मुखपृष्ठ पर खबर प्रकाशित की थी। जिसका असर हुआ और ग्रामीणों को मिली सौगात। शिलान्यास मौके पर विधायक अशोक चांदना के साथ जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, कार्यवाहक बीडीओ मोहनलाल मीणा, हिंडौली ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, युवा नेता संदीप माहेश्वरी, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भारतसिंह, पूर्व उपसरपंच रामेश्वर गुर्जर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...