ढाकणी गांव में आग लगी, बछड़ा जला
हिंडौली/बसोली| ढाकणी में मंगलवार को एक घर व बाड़े में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि घर में रखा सामान खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार गोपाल पुत्र रुगा भील ढाकणी निवासी के घर में अचानक आग लगने से घर के पास में ही मवेशियों का बाड़ा था। उसमें गाय का 7 माह का बछड़ा बंधा हुआ था, जो भी आग की लपटों में झुलस गया। सूचना मिलने पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हिंडौली। ढाकणी गांव में मंगलवार को लगी आग से जला कच्चा घर।