पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नृसिंह आश्रम में अतिक्रमण को लेकर बनाई समिति

नृसिंह आश्रम में अतिक्रमण को लेकर बनाई समिति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नृसिंह आश्रम बाणगंगा समिति द्वारा वहां राजकीय सामुदायिक भवन पर कुछ लोगों के खिलाफ अतिक्रमण की शिकायत की गई है। पंचायत समिति प्रधान ने इस पर अिग्रम कार्रवाई के लिए समिति बनाई है।

प्रधान ने आदेश में बताया कि बाणगंगा नृसिंह आश्रम में सामुदायिक भवन पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए समिति का गठन किया है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस समिति में पंचायत समिति सदस्य के अलावा सरपंच ठीकरदा व पंचायत समिति के पंचायत प्रसार अधिकारी शामिल हैं। यह सभी सदस्य मौका मुआयना कर इसके पीछे रहे कारणों की जानकारी जुटाएंगे और इसकी रिपोर्ट पंचायत समिति में देंगे।

खबरें और भी हैं...