हिंडौली। अलोद में जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद जैन समाजबंधु।
भास्कर न्यूज | हिंडौली
अलोद में स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन मुनि विभंजन सागर के सानिध्य में जिनागम संस्कार शिविर की शुरुआत हुई।
समाज के मंत्री दिनेश जैन ने बताया कि शिविर सुबह साढ़े छह बजे श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा हुई। सामूहिक पूजन के बाद मुनि के प्रवचन हुए, जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिये, हम लोग दिखावे व बनावट का जीवन जी रहे हैं। इस कारण हमारे जीवन में गिरावट आ रही है और नैतिक पतन हो रहा है। हमें विवेक के साथ जीवन जीना चाहिए। दोपहर को जैन मुनि ने छह ढाला की क्लास ली। शाम को गुरुभक्ति के बाद सांगानेर से आए पंडित ने बच्चों की शिक्षण कक्षाएं ली तथा रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।