हिंडौली| कस्बे में आठ वर्ष की उम्र में अब्दुल सूफियान पुत्र मोबिन अली ने कुरआन की तिलावत पूरी की। रमजान महीने में चांद रात पर कुरआन शरीफ पूरी खत्म की। इस पर मौलाना साहिलहूर इस्लाम ने माला पहनाकर इस्तकबाल किया। साथ ही कुरआन की अच्छी तिलावत करने की तालीम दी।