चार लाख से बनेगा सामुदायिक भवन
बसोली| बड़ौदिया मुख्यालय पर चौक पाड़ा में बुधवार को हिंडौली विधायक अशोक चांदना ने हिंडौली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा व बड़ौदिया सरपंच गायत्री शर्मा की मांग पर सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर चार लाख की राशि स्वीकृत कर कार्यकारी एजेंसी को स्वीकृति प्रदान की। इस मौके पर मुख्यालय पर सामुदायिक भवन की घोषणा की।