पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्व राजपूत संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का स्वागत

सर्व राजपूत संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौली. बाईपास पर पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

हिंडौली| हिंडौली नेशनल हाइवे पर रविवार को अजमेर से कोटा जाते समय सर्व राजपूत समाज संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया।

इस दौरान जय राजपूताना संघ के अध्यक्ष भंवरसिंह रेठा ने सरकार के इस रवैए को देखते हुए सर्व राजपूत समाज ने आंदोलन की राह पर चलने का निर्णय लिया है। पद्‌मावती फिल्म को पूर्णतया बैन एवं भविष्य में सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाली फिल्म की शूटिंग पर रोक लगाई जाए। कई मांगों को लेकर राजपूत समाज आंदोलन के निर्णय को लेकर अलग-अलग संभागों में वार्ता कर रहा है। सरकार फिर भी नहीं जागी तो 3 जून को जयपुर से स्वाभिमान यात्रा का आगाज किया जाएगा। स्वागत करने वालों में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष हिम्मतसिंह हाड़ा, जिला उपाध्यक्ष विक्रमसिंह हाड़ा, गणपतसिंह, पुष्पेंद्रसिंह, नवलसिंह, शुभमसिंह, राजवीरसिंह, सोनूसिंह, तेजसिंह, दीपेंद्रसिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...