हिंडौली| क्षेत्रीय विधायक अशोक चांदना ने रोशंदा व देवडूंगरी गांवों का दौरा कर जनसुनवाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या रखी। इस पर चांदना ने रोशंदा में 5 लाख की लागत की पानी की टंकी व पाइपलाइन की घोषणा की। साथ ही पानी की टंकी कार्य शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही देवडूंगरी से स्वरूपगढ़ वाले रास्ते में गांव वालों की मांग पर पुलिया निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा की। इस दौरान जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण मीणा, रोशंदा सरपंच भूमली मीणा व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।