पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरौठ| फतेहसिंहपुरा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

सहायक उपनिरीक्षक राम स्वरूप सिंह जादौन ने बताया सूरौठ निवासी सिंघराज मीणा की प|ी संध्या (20) शुक्रवार रात 8 बजे के फतेहसिंहपुरा रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरियों को पार कर रही थी। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे संध्या की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हिंडोन के अस्पताल ले गई व मृतका के पीहर पक्ष के लोगों को भी सूचना दी। शनिवार सुबह एसडीएम एवं तहसीलदार की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में स्टेशन अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने थाने में मर्ग दर्ज की है।

खबरें और भी हैं...