पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंभीर नदी से हिंडौन को पानी सप्लाई का विरोध, जलदाय विभाग के अधिकारियों ने की ग्रामीणों से चर्चा

गंभीर नदी से हिंडौन को पानी सप्लाई का विरोध, जलदाय विभाग के अधिकारियों ने की ग्रामीणों से चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौनग्रामीण/महू इब्राहिमपुर| गंभीर नदी के पानी को हिंडोन ले जाने के मामले को लेकर शनिवार को ग्रामीण व जलदाय विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक महू के शहीद सोहन सिंह सोलंकी राउमावि में हु ई। महू खास, महू इब्राहिमपुर और महु दलालपुर के ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को गंभीर नदी के पानी को हिंडोन नहीं भेजने की बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि अगर ऐसा होता है तो मजबूरन आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा। इस पर विभाग के अधिशासी अभियंता रामजीत मीणा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की अनुमति के बिना कोई कार्य नहीं किया जाएगा तथा महू की तरफ बिछाई जा रही लाइनों के कार्य को भी बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की गंभीर नदी के पानी की समस्या के समाधान के लिए जल्द ही पुन: ठोस निर्णय के साथ बैठक आयोजित करने की बात कही।

खबरें और भी हैं...