बहनोली गांव में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर
हिंदूपुरा | ग्राम पंचायत पीपलवाड़ा के बहनोली गांव में बालाजी के मंदिर के आगे एक खाली ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीण अशोक मीना आदि ने बताया कि एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली बहनोली की तरफ से तेज गति से बांस की पुलिया की तरफ जा रही थी। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी खा गया। गनीमत यह रही कि समय रहते चालक कूद गया, जिससे जनहानि नहीं हुई।