शीशोलाव गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, प्रतिभाएं हुई सम्मानित
हिंदूपुरा| ग्राम पंचायत कोलाड़ा के शीशोलाव गांव में अंबेडकर जयंती की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस राधेश्याम मीना और विशिष्ट अतिथि मुकेश बैरवा थे। कार्यक्रम में स्थानीय सहित बाहरी कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार के एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही प्रतिभाओं को भी स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रह्लाद मीना, दामोदर मीना आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।