हिंदूपुरा | ग्राम पंचायत लाखनपुर के गांव रतनपुरा में शनिवार शाम को अचानक 11केवी लाइन से तार टूटकर नीचे गिर गया। ग्रामीण नाहरसिंह मीना ने बताया कि खेतों के ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन से अचानक तार टूट कर नीचे गिर गया, जिससे दो सियारों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गनीमत यह रही कि उस समय वहां कोई व्यक्ति नहीं था, जिससे जन हानि नहीं हुई।