ठाकुरसी का बास में माल्यार्पण के लिए उमड़ी भीड़
हिंगोनिया. ग्राम ठाकुरसी का बास में बाबा साहेब की प्रतिमा के माल्यार्पण करते ग्रामीण।
हिंगोनिया । कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में शनिवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान बाबा साहेब की प्रतिमाओं व चित्र पर मालाएं पहनाई गई। ग्राम भोजपुरा कंला में भीमराव अंबेडकर मंच पर कार्यक्रम संयोजक आर्यन बाण्या के सानिध्य में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी प्रकार ठाकुरसी का बास में पूरणमल, भंवर वर्मा, प्रभुलाल, रामरतन, मुकेश, प्रहलाद, भीमराव, राजेश, प्रमोद, पवन आदि के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
किशनगढ़-रेनवाल. शहर की बाल वाटिका परिसर में अंबेडकर भवन का शिलान्यास करते विधायक व पालिकाध्यक्ष।
सांभरलेक. अंबेड़कर भवन का शिलान्यास करते विधायक निर्मल कुमावत व मौजूद लोग।
कालवाड़. अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की जयंती पर केक काटते हुए।