गुरुकुल आईटीआई में यामाहा के लिए ओपन प्लेसमेंट कैंप
हिंगोनिया| जयपुर झोटवाड़ा के गोविंदपुरा कालवाड़ रोड मंगलम सिटी स्थित इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोयडा के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया।
निदेशक एसआर सुंडा ने बताया कि इंडिया यामाहा मोटर ग्रेटर नोयडा को 300 से अधिक इलेक्ट्रशियन फीटर, मशीनिष्ट, ऑटोमोबाइल, टर्नर आदि ट्रेड से प्रशिक्षित युवाओं की आवश्यकता को देखते हुए कंपनी के ग्रेटर नोयडा प्रतिनिधि सचिन मिश्रा ने मौजूद छात्रों को कंपनी का प्रोफाइल, कार्यावधि, कार्य प्रकृति, यामाहा द्वारा प्रदत्त वेतन व अन्य भत्तों यथा कैंटिन, ट्रांसपोर्टेशन तथा अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उसके बाद लिखित परीक्षा व मौखिक साक्षात्कार लिया गया जिसमें कुल 18 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया। कंपनी द्वारा जयपुर में प्रथम बार प्लेसमेंट कैंप किया। इसके लिए गुरुकुल आईअीआई का चयन किया गया, जो गर्व की बात है। संस्थान द्वारा ओपन प्लेसमेंट के आयोजन में गुरूकुल आईटीआई, मंगलम सिटी कालवाड़ रोड गोविंदपुरा, श्री बालाजी आईटीआई बोरिंग रोड झोटवाड़ा जयपुर, श्री बालाजी आईटीआई दातारामगढ, शिवम आईटीआई दातारामगढ से उर्तीण प्रशिक्षणार्थियों के साथ अन्य संस्थानों से उर्तीण प्रशिक्षणार्थियों को भी कैंप में शामिल किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों में मंकज शर्मा, दिनेश यादव, हनुमान वर्मा, राकेश कुमार कुमावत, महेन्द्र गुर्जर, मुकेश, गजेन्द्र जांगिड़, पवन कुमार, रमेश यादव, रविन्द्र यादव, अनिल बागडी, लोकेश कुमार, पवन सेन, चन्द्रप्रकाश, राजेश, कमल, मुकेश, महेन्द्र, गजेन्द्र, पवन, सन्नीराज, सत्यनारायण रैगर शामिल है।