हिंगोनिया में 45 नामातंरण व 55 नकलें बनीं
हिंगोनिया | कस्बे के अटल सेवा केन्द्र में बुधवार को सरपंच दीपाराम ढाका की अध्यक्षता व एसीएम नीशू अग्निहोत्री तथा सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में न्याय आपके द्वार शिविर त हुआ। सहायक पटवारी मदन लाल जाट व सचिव मातादीन पारीक ने बताया कि शिविर में 45 नामातंरण, 16 शुद्धिपत्र, 2 तकासमा, 55 नकलें, 4 सीमाज्ञान, 35 तरमीम तथा 165 अन्य प्रमाण पत्र बनाए गए। समाज कल्याण विभाग ने 2 वृद्धावस्था पेंशन, 4 पालनहार पेंशन, कृषि विभाग द्वारा 2 राजश्री योजना आवेदन, 2 पीएमएमवीवाई के आवेदन प्राप्त किए। इसी के साथ 30 न्यायालय प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
तहसीलदार पुरुषोत्तम जांगीड़, गिरदावर देवीलाल बांगडवा, पटवारी श्रीकृष्ण यादव, धनेश चौधरी, निर्मला चौधरी, अशोक कुमार, रसद विभाग अधिकारी राजेश बंसल, कृषि विभाग, बिजली निगम, पशुचिकित्सा कर्मचारी, चिकित्सक, बैंक कर्मचारी, उद्यान विभाग आदि विभागों के कर्मचारी, उप-प्रधान रामस्वरूप यादव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखरचंद जैन, भाजपा नेता गोपाल घासल, हिंगोनिया पूर्व सरपंच छीतरमल भूरोदिया, जोरपुरा-सुंदरियावास सरपंच नंदलाल घासल, लोहरवाडा सरपंच गणेश यादव, करणसर सरपंच ममता गुप्ता, मुरलीपुरा सरपंच छीतर सिंह, भोजपुरा सरपंच उर्मिला सुंडा, कुडियों का बास पूर्व सरपंच महेश ऐचरा, हिंगोनिया उपसरपंच रामकरण कुमावत, वार्डपंचगण सहित कई लोग मौजूद थे। इसी प्रकार जोरपुरा-सुंदरियावास ग्राम पंचायत में न्याय आपके द्वार शिविर गुरुवार को अटल सेवा केन्द्र में सरपंच नंदलाल घासल की अध्यक्षता में होगा।
हिंगोनिया. न्याय आपके द्वार शिविर में काम निबटाते अधिकारी।