मंडाभीमसिंह |पंचायत लूणवा में पंच दिवसीय शनि मेला महोत्सव शुक्रवार को सुबह पंचतत्व महाभिषेक व आरती के साथ शुरू हुआ। मेले के चौथे दिन शनि मेले को लेकर सुबह महा अभिषेक, महा आरती, हवन यज्ञ व रात्रि में कृष्णा तिलकधारी दिल्ली के कलाकारों द्वारा रास लीला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भंवर भारती मिंडा, पूजा कुमावत भादवा, निर्मल योगी मारोठ, कन्हैयालाल गवारिया लूणवा, हितेश रारा मारोठ ने मंच की कमान संभाली। विजय सोनी ने बताया कि 15 से 19 मई तक चलने वाले मेले के तीसरे दिन भगवान शनि महाराज के महाआरती, महाभिषेक, शोभा यात्रा, हवन-यज्ञ, भंडारा कृष्णा तिलकधारी एंड पार्टी द्वारा रात्रि कालीन विशाल रास लीला का आयोजन किया गया। शनि महाराज का महाभिषेक, महायज्ञ, भंडारा एवं रात्रि कालीन कॉमेडी कलाकार द्वारा मनमोहक नृत्य झांकियों की झलकियां प्रस्तुति दी गई। 19 मई को महाआरती, महाभिषेक के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति दी जाएगी एवं समापन पर भजन संध्या एवं लक्की ड्रा के साथ मेले का समापन किया जाएगा।
मंनोरजन मेले का लुत्फ उठाया
हिंगोनिया |सागर की ढाणी सड़क मार्ग पर एक माह के लिए शुरू हुए मनाेरंजन मेले में शाम 7 बजे बाद बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की भीड़ देखने को मिल रही है। स्कूलों की छुट्टियों में बच्चे मेले का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। मनाेरंजन मेले के इकबाल व मकसूद ने बताया कि मेले में नाव झूला, बाडा़ झूला, ड्रेगन ट्रेन, ब्रेकडांस झूला, मिक्की माउस आदि से बच्चों के साथ सभी वर्ग के लोग मेले का लुत्फ उठा रहे हैं।
मंडाभीमसिंह.लूणवां में सजा राम दरबार।