आरटीआई में गलत प्रमाण पत्र पेश करने का मामला
परसन | सूचना अधिकार अधिनियम के तहत गलत प्रमाण पत्र दिखाकर आंगनबाड़ी सेविका पद के लिए आवेदन करने का मामला सामने आया है। मंजू कुमारी के प्रमाण पत्र में गलत क्रमांक होने का खुलासा हुआ है। मामला हीरोडीह थाना क्षेत्र के संस्कृत उच्च विद्यालय झारखंडधाम से जुड़ा है। आवेदक बिहार राज्य नावादा जिला के तिलकचक गांव की रहने वाली है। आवेदन में दर्शाए गए रोल नम्बर विद्यालय के रिकार्ड में नहीं है।