पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • परिचित से मिलकर घर लौट रहे व्यक्ति पर युवकों ने हमला कर किया घायल

परिचित से मिलकर घर लौट रहे व्यक्ति पर युवकों ने हमला कर किया घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | शिव नगर निवासी सुरेंद्र भूरिया व तरसेम नगर निवासी रिषपाल को चार-पांच लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सुरेंद्र भूरिया ने बताया कि वह रिषपाल के साथ मंगलवार रात 9 बजे के करीब स्कूटी पर सवार होकर किसी परिचित से मिलकर वापिस घर लाैट रहे थेे। इसी दौरान सब्जी मंडी के पास मनोज ठाकुर व चार-पांच अन्य युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने लाठी-डंडों के साथ उन पर हमला कर दिया। मारपीट से उसके दोनों पैर व दांए हाथ में फ्रैक्चर आया है। सुरेंद्र का आरोप है कि हमलावरों ने उसके पास से 3.50 लाख रुपये भी छीन लिए। सुरेंद्र को सिविल अस्पताल ले जाया गया था। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

खबरें और भी हैं...