सरसाना में आर्य समाज की स्थापना, राजेंद्र भाटी बने प्रधान
हिसार | गांव सरसाना में आर्य समाज की स्थापना की गई। गुरुकुल धीरणवास के प्रधान इंद्रजीत आर्य की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजेंद्र सिंह भाटी को प्रधान, चरणसिंह पिलानियां को उपप्रधान, राजकुमार जांगड़ा को मंत्री, निहाल सिंह शास्त्री को उप मंत्री, रामफल स्वामी को कोषाध्यक्ष, महावीर सिंह फौजी को प्रचार मंत्री, सतपाल बिजाणीयां को प्रेस प्रवक्ता चुना गया। बैठक में रिसलदार, जगमाल सिंह, सूबेदार हरिसिंह, जिला पार्षद कृष्ण, बलजीत मांझू बीडीओ, रोहताश सरपंच, रिटायर्ड डीएसपी महेंद्र सिंह, सेठ रुलीराम, पूर्व उप सरपंच सेठ महावीर, सुल्तान सिंह, जयपाल पंसारी और सरजीत जांगड़ा को संरक्षक बनाया गया।