महिला बंदियों को कानूनी अधिकारों के बारे में किया जाएगा जागरूक
हिसार | महिला बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने व उनको दी जाने वाली कानूनी सहायता में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से केंद्रीय कारागार-2 में 17 से 26 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास व एनजीओ भी महिला बंदियों को उनके विभाग से संबंधित दी जाने वाली सहायता बारे जानकारी देंगे। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बुधवार को अभियान के संबंध में अधिकारियों व अधिवक्ताओं को संबोधित किया।