ब्राह्मण समाज ने 17 मई को काला दिवस मनाने का कार्यक्रम स्थगित
हिसार | ब्राह्मण समाज ने 17 मई को काला दिवस मनाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने आश्वासन दिया है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी संदर्भ में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के नेतृत्व प्रदेश की सभी संस्थाओं के अध्यक्षों, 6 ब्राह्मण विधायकों, दो सांसदों को मुख्यमंत्री ने बातचीत के लिए बुलाया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिराम दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र समोता, प्रदेश अध्यक्ष पवन पहलवान कुरुक्षेत्र, राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप कौशिक व सुशील कौशिक मंगाली भी बैठक में पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री समाज के साथ बैठकर इस मामले का हल निकालेंगे।