पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी में 80% छूट मांगी तो हुडा प्रशासक बोले पंचकूला में मुख्य प्रशासक से मिलें

वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी में 80% छूट मांगी तो हुडा प्रशासक बोले- पंचकूला में मुख्य प्रशासक से मिलें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी’ को लेकर मचे घमासान के बीच सेक्टर 3-5 व 4 पार्ट का प्रतिनिधिमंडल सुबह हुडा एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश यादव से मिला।

सेक्टरवासियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के प्रधान कुलदीप वत्स ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश यादव व संपदा अधिकारी सुमित कुमार के साथ बैठक की। इसमें सेक्टर प्रधान कर्नल चंद्र रेडडू व उपप्रधान तजेंदर गुप्ता सहित सभी सेक्टरवासियों ने “वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी’ को अस्वीकार करते हुए कहा कि इसमें सेक्टरवासियों के हितों की अनदेखी की गई है। वत्स ने कहा कोई भी सेक्टरवासी “वन टाइम सेटलमेंट पालिसी’ से संतुष्ट नहीं है, तथा इसमें व्यापक सुधार की आवश्यकता है, क्योंकि इसे जल्दबाजी में लागू किया गया है, इसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पॉलिसी की कमियों के बारे में अवगत कराया जाएगा।

इस प्रतिनिधिमंडल में प्रधान कर्नल चंद्र रेड्ढू, कुलदीप वत्स, तजेंदर गुप्ता, प्रो. रमेश आर्य, अरूण शर्मा, मोहिल गुलाटी, सेवा सिंह, शिव बांगा, कमल ग्रोवर, कृष्ण चावला, वीरेन्द्र यादव, निसी राज, नंद किशोर, जगदीप पंघाल, अरविंद कुमार सहित काफी संख्या में सेक्टरवासी उपस्थित थे।

ये रखी मांगें

इनहांसमेंट को लेकर स्लैब सिस्टम लागू किया जाए।

जिन सेक्टरों में इनहांसमेंट 4000 रुपए स्क्वेयर मीटर से ज्यादा है उनके लिए कम से कम 80 प्रतिशत की छूट।

इसके साथ लागू कोर्ट में न जाने की शर्त को हटाया जाए।

इनहांसमेंट आए तो एचएसवीपी उसे स्वयं वहन करे।

रीकैलकुलेशन की जाए।

जिन नौ बिन्दुओं के आधार पर जिसकी सहमति बीच बनी थी उनको लागू किया जाए।

सेक्टर 16-17 की आरडब्लूए के पदाधिकारी सेक्टरवासियों के साथ बैठक करते हुए।

30 को होगी मीटिंग

इस पर एडमिनिस्ट्रेटर हुडा ने उनकी बात को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। 30 तारीख को कैलकुलेशन कमेटी व अधिकारियों की मीटिंग फिक्स कर दी। हुडा एडमिनिस्ट्रेटर ने प्रतिनिधिमंडल को कहा कि इन सब विषय को लेकर आप मुख्य प्रशासक हुडा, पंचकूला से मुलाकात करें, इस पर सेक्टर के पदाधिकारियों की मीटिंग कर अंतिम निर्णय रविवार को लिया जाएगा।

सेक्टर 16-17 व 13 पार्ट टू आरडब्लूए की बुलाई बैठक

इनहांसमेंट मामले को लेकर सेक्टर 16-17 व 12 पार्ट टू की आरडब्लूए ने चंडीगढ़ सीए से मुलाकात के बाद बुधवार को सेक्टरवासियों की बैठक बुलाई। इसमें सीए के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया गया। आरडब्लूए के पदाधिकारियों ने कहा कि वे 40 प्रतिशत छूट के तहत यानी वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत इनहांसमेंट का एक भी पैसा नहीं भरेंगे।

सीएम को देने के लिए 125 शपथ पत्र तैयार

हिसार | स्टेट सेक्टर कॉन्फीड्रेशन ने तैयार किए किडनी सरकार को देने को लेकर 125 शपथ-पत्र तैयार किए हैं। स्टेट कॉन्फीड्रेशन के कनवीनर ने कहा है कि वे शाम को चार बजे क्रांतिमान पार्क में एकत्रित होंगे। उनकी प्लानिंग शांतिप्रिय तरीके से सीएम को किडनी बेचकर इनहांसमेंट भरने को लेकर शपथपत्र देने की है। प्रशासन उनके शपथपत्र सीएम को दिलवाने को लेकर व्यवस्था करे।

खबरें और भी हैं...