रोड शो के दौरान नागोरी गेट पर सीएम का स्वागत करेंगे हांसी के भाजपा नेता
हांसी | भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रवीण बंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 17 मई को हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोड शो को लेकर चर्चा की गई।
बैठक का आगाज भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मंडल महामंत्री पार्षद धर्मवीर रतेरिया ने कहा कि हिसार के देवी भवन से मां की पूजा व गौ-माता को सवामणि लगा कर आरंभ होने वाले रोड शो का सब्जी मंडी चौक पर समापन होगा। मंडल अध्यक्ष प्रवीण बंसल ने कहा कि हांसी मंडल के कार्यकर्ता नागोरी गेट पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करेंगे। मंडल उपाध्यक्ष हीरालाल रगसनिया, पार्षद रमेश मदान, विजय बंसल, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु बंसल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद पवन सोलंकी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मास्टर अशोक नायक, किसान मोर्चा अध्यक्ष किशोरी नागपाल, मनजीत जांगड़ा, नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि विनोद सैनी, पार्षद सतीश चुचरा, सुषमा नागपाल, सोहन लाल, डॉ. रमेश नायक, संदीप गुर्जर, अंकुर लीखा, रामनिवास सरोहा, लोकेश शर्मा, राघवेंद्र आर्य, डॉ. राजकुमार वर्मा, संजय ग्रोवर, अशोक भुटानी, दिनेश कुमार अादि मौजूद थे।