पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सरसौद, शेखपुरा, पाली और खरबला के विद्यार्थी पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम में करेंगे पढ़ाई

सरसौद, शेखपुरा, पाली और खरबला के विद्यार्थी पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम में करेंगे पढ़ाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के स्टूडेंट्स को भी अंग्रेजी में एक्सपर्ट बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के 119 प्राइमरी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों की तर्ज पर बैग फ्री बनाया जाएगा। पहली कक्षा के बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास लगाई जाएगी। प्रदेश के 119 प्राइमरी स्कूलों को बैग फ्री किया जाएगा। इस योजना में शिक्षा विभाग ‌ने प्रदेश के हर ब्लॉक का स्कूल शामिल किया है। इसमें हिसार जिले के नौ स्कूल शामिल हैं। योजना को इसी सेशन से लागू किया जाएगा। यह योजना आने वाले समय में राज्य के प्रत्येक प्राइमरी स्कूल में भी लागूू की जा सकती है।

स्कूलों में बनेंगे लॉकर

स्कूलों में लॉकर बनाए जाएंगे जिनमें छात्र अपनी किताबें, पेंसिल सहित अन्य सामान भी रख सकते हैं। लॉकर की चाबी छात्र या छात्रों के परिजनों को पास होगी। छात्र की मौजूदगी में ही लॉकर खोला जाएगा। प्रत्येक छात्र को एक लॉकर मिलेगा।

शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 119 राजकीय प्राथमिक स्कूलों का किया चयन

जिले के इन स्कूलों में योजना होगी लागू

ब्लॉक स्कूल का नाम

1. आदमपुर गवर्नमेंट प्राइमरी गर्ल्स स्कूल, सीसवाल।

2. अग्रोहा गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, किरमारा।

3. बरवाला गवर्नमेंट प्राइमरी गर्ल्स स्कूल, सरसौद।

4. हांसी प्रथम गवर्नमेंट प्राइमरी गर्ल्स स्कूल, शेखपुरा

5.हांसी द्वितीय गवर्नमेंट प्राइमरी गर्ल्स स्कूल, खरबला खेड़ा।

6. हिसार प्रथम गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, मीरंका।

7. हिसार द्वितीय गवर्नमेंट प्राइमरी गर्ल्स स्कूल, बालसमंद।

8. नारनौंद गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, पाली।

9. उकलाना गवर्नमेंट प्राइमरी गर्ल्स स्कूल, पाबड़ा।

स्कूलों को बैग फ्री किया जा रहा है

मुख्यालय द्वारा प्रदेश 119 प्राइमरी स्कूलों की पहली कक्षा को बैग फ्री किया जा रहा है। स्मार्ट क्लास रूमों में पहली कक्षा के छात्रों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाया जाएगा।’’ -देवेंद्र कुंडू, डिप्टी डीइओ

खबरें और भी हैं...