पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • रोडवेज की दीवार टूटने के इंतजार में अटका तलाकी गेट पुल पर एस्केलेटर का काम

रोडवेज की दीवार टूटने के इंतजार में अटका तलाकी गेट पुल पर एस्केलेटर का काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडवेज वर्कशॉप की दीवार हटाने में हो रही देरी ने तलाकी गेट पुल पर लगने वाले एस्केलेटर का काम अटका दिया है। बीएंडआर की इलेक्ट्रिकल विंग तब तक काम नहीं करेगी जब तक पी थ्री विंग रोडवेज की वर्कशॉप में बनी दीवार हटाकर नया रोड चालू नहीं कर देती। बीएंडआर के अफसरों ने कहा कि अगर बिना नया रोड चालू किए इस पर काम शुरू करते हैं तो जाम लगने की संभावना है। ऐसे में ये काम संभव नहीं। हालांकि कंपनी के पास काम पूरा करने के लिए आठ महीने का समय है।

बीएंडआर की इलेक्ट्रिकल विंग के अधिकारियों ने बताया कि एस्केलेटर का टेंडर 2 करोड़ 39 लाख रुपए का है। जॉनसन कंपनी ने इसका टेंडर लिया है। एस्केलेटर फुट ओवरब्रिज के बराबर ही लगेंगे। एक गुजरी महल की तरफ और दूसरा बस स्टैंड के गेट की तरफ। दोनों तरफ केवल चढ़ने के लिए एस्केलेटर लगाई जाएंगी। फुटओवर ब्रिज को हटाया नहीं जाएगा। इसकी सीढ़ियां व रैंप से ही इधर-उधर आने जाने वाले लोग नीचे उतर पाएंगे।

काम पूरा करने को 8 माह का समय

कंपनी को वर्क ऑर्डर दिया जा चुका है। कंपनी को आठ माह में काम पूरा करना है। अगर कंपनी आज काम शुरू करती है तो पहले ही इस रोड पर जाम की समस्या रहती है और फिर और बढ़ जाएगी। इसलिए जब तक रोडवेज की दीवार हटाकर साउथ बाइपास से रास्ता नहीं जोड़ा जाता तब तक काम करना संभव नहीं। दीपेश शर्मा, जेई, बीएंडआर।

खबरें और भी हैं...