नियमों व कानून के बारे में लें जानकारी फिर नहीं होगी भूल : सज्जन सिंह
विशेष जागरूकता अभियान के तहत आईजी कार्यालय से सज्जन कुमार ने बुधवार को आर्यन स्कूल में युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने के लिए उन्हेंं कानून नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। अगर उन्हें इसके बारे में जानकारी होगी तो वे उनकी पालना भी करेंगे और अनजाने में भूल भी नहीं होगी।
युवाओं को चरित्रवान व समाजसेवी बनाने के लिए अच्छे माहौल की जरूरत है और उन्हें प्रेरणा दी जानी चाहिए। उन्होंने युवाओं को किशोर अवस्था में गलतियों से बचने के उपाय के साथ साथ उन्हे पढ़े-लिखे लोगों की सामाजिक जिम्मेवारी के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने अधिकारों के साथ कानून नियमों व महिलाओं औ छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या, निदेशक अनिल गोयल मौजूद थे।