अगले दो दिनों में बादल छाएंगे हो सकती है जिले में बूंदाबांदी
मौसम की मार : रात को आंधी और हलकी बारिश, लेकिन दोपहर होते होते पारा चढ़ता गया। बुधवार को तापमान 41 डिग्री पहुंच गया। एचएयू में बदलते मौसम का असर साफ देखा जा रहा है।
मंगलवार रात हुई कई जगह बूंदाबांदी
भास्कर न्यूज| हिसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान इस बार सही साबित हुआ है। मंगलवार देर रात तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी हुई। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। रात 10 बजे से ही मौसम में परिवर्तन हो गया था।
इसका प्रभाव यह हुआ कि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिस कारण बुधवार को दोपहर में 40.0 डिग्री सेल्सियस तापमान ने लोगों को गर्मी से परेशान किया तो देर शाम मौसम में ठंडक महसूस की गई। न्यूनतम तापमान मंगलवार के मुकाबले 5.1 डिग्री घटकर बुधवार को 20.0 दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आगे इसी प्रकार का मौसम रहना है।
अगले दो दिन में बादलों के साथ छिटपुट बारिश की संभावना भी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के डिस्टरबेंस के कारण इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है।