पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • एचएसएससी के प्रश्नपत्र में ब्राह्मणों पर टिप्पणी को लेकर बार एसो. ने जताया विरोध

एचएसएससी के प्रश्नपत्र में ब्राह्मणों पर टिप्पणी को लेकर बार एसो. ने जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर सिविल इंजीनियरिंग के पद के लिए ब्राह्मण समाज पर विवादित प्रश्न पूछने पर हिसार बार एसोसिएशन ने विरोध किया है। अधिवक्ता मनोज कौशिक चंद्रवंशी ने मामले को लेकर डीजीपी और एसपी को शिकायत दी है। शिकायत में कौशिक ने कहा कि प्रश्न संख्या 75 जिसमें लिखा गया था कि हरियाणा में किसको अपशकुन नहीं माना गया है। इसमें दिए गए ऑप्शन में ब्राह्मण समाज को लेकर की टिप्पणी की गई, जिससे समाज के लोगों में रोष है।

अधिवक्ता कौशिक ने कहा कि ऐसे प्रश्न पूछे जाने से लोगों के दिमाग में समाज के प्रति नकारात्मक सोच आई है। ब्राह्मण समाज के लोगों का काम करना दुश्वार हो गया है। लोगों में समाज के प्रति गलत धारणा पैदा हो रही है। इसके चलते सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं को भी काफी जिल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शिकायत में लिखा है कि ऐसा प्रश्न से ब्राह्मण समाज की बेटियों की सुरक्षा भी एक चिंता का विषय हो गई है। यह संविधान के अनुच्छेद 14 का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने इसके लिए आरोपी एचएसएससी के चेयरमैन भारतभूषण भारती, सभी सदस्यों एवं प्रश्न संकल्रकर्ताओं पर आईपीसी की धारा 153ए, 499, 500 व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...