पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सकसं और नगर निगम कर्मचारियों के समर्थन में मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन

सकसं और नगर निगम कर्मचारियों के समर्थन में मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की जिला कार्यकारिणी की बैठक सिंचाई विभाग परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान चंद्रप्रकाश नागर ने की। बैठक का संचालन जिला सचिव दीनानाथ ने किया। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के आंदोलन और नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करने और उसमें बढ़ चढ़कर भागीदारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र मान और जिला सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि 20 मई को पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर पारिजात चौक पर सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा तथा मंत्रियों व सांसदों के आवास पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें काफी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। बैठक में गुहला चीका में कार्यरत पीएच एसडीओ वेदपाल श्योकंद के साथ ठेकेदार के आदमियों द्वारा मारपीट करने और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा एसडीओ वेदपाल श्योकंद को सस्पेंड किए जाने के विरोध में चलाए गए आंदोलन का समर्थन करने व उसमें भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक को जिला कोषाध्यक्ष सूरजप्रकाश भाटिया, दीपक लोट, नरेश गौत्तम, दर्शन जग्गा, हरीश चावला, कपूर सिंह बामल, मोहनलाल, रामेश आहुजा, ओमप्रकाश माल, रमेश शर्मा, सुरजीत सिंह, छोटेलाल गुप्ता, देवी प्रसन्न, सूरजभान, प्रीतम सिंह, सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार, शैलेंद्र, किस्मत, संदीप पूनिया व विनोद आदि भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...