पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • प्रदेश के 113 सरकारी कॉलेजों में स्पोर्ट्स पर खर्च होंगे 1.49 करोड़

प्रदेश के 113 सरकारी कॉलेजों में स्पोर्ट्स पर खर्च होंगे 1.49 करोड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओलिंपिक और इंटरनेशनल कंपीटिशन में मेडल लाने के लिए अब सरकार कॉलेजों से ही खेल प्रतिभाओं पर मेहनत करेगी। सरकार ने प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए नई पॉलिसी तैयार की है। अब हर वर्ष कॉलेजों के लिए करीब 2 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

फिलहाल प्रदेश के 113 सरकारी कॉलेजों के लिए 1 करोड़ 49 लाख 30 हजार रुपए की राशि जारी की जाएगी। इनमें से 10 कॉलेजों में से प्रत्येक को 2 लाख, 18 कॉलेजों में से प्रत्येक को 1 लाख 60 हजार व 82 कॉलेजों को 1 लाख 20 हजार तथा तीन कॉलेजों को 70 हजार रुपए की राशि जारी होगी। जिसे कॉलेजों में स्पोर्ट्स क्लब, ग्राउंड, कोच, ईनामी राशि सहित अन्य खेल सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट प्रदेश के हर सरकारी कॉलेज को स्टूडेंट की संख्या व कॉलेज की ग्रेड के अनुसार राशि जारी करेगा। कॉलेजों में स्पोर्ट्स क्लबों के माध्यम से अधिक से अधिक लड़कियों व विकलांगों को खेल में आगे बढ़ने के मौके दिए जाएंगे।

खिलाड़ियाें को मिलेगा इंसेंटिव

इंटरनेशनल लेवल पर 15 हजार इंसेंटिव या स्टायफंड के रूप में खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।

नेशनल, इंटरयूनिवर्सिटी लेवल पर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान के लिए 7 हजार, 6 हजार व 5 हजार इंसेटिव के रूप में खिलाड़ियों को दी जाएगी।

नेशनल लेवल कंपीटिशन में भाग लेने पर खिलाड़ी को 4 हजार रुपए की राशि इंसेंटिव के रूप में दी जाएगी।

कॉलेज लेवल पर स्टेट व इंटर कॉलेज स्टेट लेवल कंपीटिशन में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान के लिए 3 हजार, 2 हजार व एक हजार रुपए की राशि इंसेटिव के रूप में दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...