पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • हिसार | डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर एनएसयूआई ने

हिसार | डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर एनएसयूआई ने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर एनएसयूआई ने कार्यालय के सामने एचएसएससी पर घोटाले का आरोप लगाते हुए चेयरमैन की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने एससी-एसटी छात्रों की रोकी गयी स्कॉलरशिप ना देने के विरोधस्वरूप मोदी-खट्टर सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर एनएसयूआई पदाधिकारी जयभगवान क्रांति ने बताया कि मौजूदा सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। एससी-एसटी छात्रों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। 80 प्रतिशत स्कॉलरशिप की राशि बहाल नहीं हो पा रही है। इस अवसर पर एडवोकेट मनोज, कवींद्र मावलिया, लवली, विक्रम संधू, मनोज कस्वां, शिवांश, ललित राणा, नवीन अहलावत, राजीव राठी और अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...