‘किसानों को प्रताड़ित कर रही सरकार’
हिसार | कांग्रेस नेता रणधीर सिंह पनिहार ने प्रदेश सरकार पर किसानों को प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां पूरी तरह से किसान विरोधी हैं। किसानों को सरसों खरीद में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार सरसों खरीद के दावे तो कर रही हैं, परंतु खरीद पर अनेक शर्तें थोप दी हैंै। पहले तो सरकार ने मंडियों में सरसों खरीद ही देरी से शुरू की और अब भी किसानों को सरसों बेचने के लिए जमीन की फर्द लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।